"भारत स्वभिमान मंत्र हमारा"
हम स्वर्णिम युग लायेंगे I
भारत होगा विश्व गुरु ,
दुनिया को दिखलायेंगे II
**
अपनी माटी , पावंन चंदन,
गौरव का भाव , जगाएंगे I
स्वदेशी से , स्वालंबन हो,
इतना समर्थ , बनाएँगे II
**
भारत स्वाभिमान मंत्र हमारा,
**
योग करेंगे, नित्य नियम से,
स्वाभिमान जन जन में जागे ,
भारत स्वाभिमान मंत्र हमारा,
हम स्वर्णिम युग लायेंगे .II
**
योग करेंगे, नित्य नियम से,
पूरी उर्जा पाएँगे I
होगी जीवन में शुचिता ,
ऐसा पुरुषार्थ जगाएंगे II
**
सदाचार सैंयम,व् सेवा ,
जीवन में अपनाएँगे I
राष्ट्रहित में कर के चिंतन
नैतिक मूल्य , बढाएँगे II
**
भारत स्वाभिमान मंत्र हमारा,
भारत स्वाभिमान मंत्र हमारा,
हम स्वर्णिम युग लायेंगे .II
**
**
अंग्रेजी तंत्र खत्म करेंगे
स्वदेशी सोच बढाएँगे I
हर द्वार की देहरी पर खुशियों के दीप जलाएंगे II
**
स्वाभिमान जन जन में जागे ,
राष्ट्र धर्म निभाएँगे I
भेदभाव, नफरत की बातें ,
दिल में नहीं बसाएँगे II
**
भारत स्वाभिमान मंत्र हमारा,
*सतीश उपाध्याय
हम स्वर्णिम युग लायेंगे .II
**
आध्यात्मिक आभा मंडल से I
जग में , वैभव फैलाएँगे I
मुस्काएंगी 'धरती माता '
ऐसी फसल उगाएंगे I
**
आरोग्य , सुख . सम्मान मिले ,
समता का , पाठ पढाएंगे I
वैभवशाली भारत के खातिर
मानव धर्म निभाएँगे II
**
भारत स्वाभिमान मंत्र हमारा,
भारत स्वाभिमान मंत्र हमारा,
हम स्वर्णिम युग लायेंगे .II
वन्दे मातरम
*सतीश उपाध्याय
अध्यक्ष , पतंजलि योग समिति
अग्रवाल लाज के पास
मनेन्द्रगढ़ , जिला -कोरिया (छ . ग .)
मो. - 9300091563